डेली संवाद, जालंधर
भाजपा युवा मोर्चा जिला जालंधर के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया गया। मुनीष विज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का हर कार्यकर्ता विजय लक्ष्य सुनिश्चित करेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए।
संजीव शर्मा महामंत्री युवा मोर्चा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा की 2019 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारियों से कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।
इन्हें मिली जिम्मेदारी