डेली संवाद, जालंधर
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नूरमहल के छात्रों ने आज अपाहज आश्रम का विजिट किया। प्रिंसिपल मंजू अरोड़ा के नेतृत्व में किए गए इस विजिट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रिश्तों के महत्व व जीवन में बुजुर्गों की अहमियत तथा विकलांग लोगों को समस्याओं के बारे में जानकारी देना था।
छात्रों ने आश्रम में रह रहे विकलांग लोगों में फल ओर बिस्कुट बांटे ओर अपने हाथों से उन्हें खाना खिलाया। इस अवसर पर प्रिंसिपल अरोड़ा ने कहा कि आज की भाग-दौड़ की जिंदगी में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। आपसी नजदीकियां खत्म हो रही है ओर परिवार टूट रहें है।
एक आंकड़े के मुताबिक भारत में हर पांच में से एक बुजुर्ग अकेले जीवन व्यतीत कर रहा है। इनमें महिलाओं की संखिया ज्यादा है। ऐसे में छात्रों को बुजुर्गों तथा विकलांगों से संवेदना ओर रिश्तों की अहमियत के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी हो जाता है। उन्होंने सभी छात्रों को अपने आस-पास रह रहे बुजुर्गों तथा विशेष जरूरतों वाले लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…