दीपर्वा लाकड़ा अब दिसम्बर के पहले सप्ताह में जालंधर लौटेंगे
डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के कमिश्नर और सीनियर आईएएस अफसर दीपर्वा लाकड़ा मध्य प्रदेश में चुनावी ड्यूटी के लिए ऱवाना हो गए हैं। उनकी जगह अब नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर विशेष सांरगल को कमिश्नर का प्रभार सौंपा गया है।
दीपर्वा लाकड़ा अब दिसम्बर के पहले सप्ताह में जालंधर लौटेंगे, तब तक आई.ए.एस. अधिकारी विशेष सारंगल जालंधर नगर निगम के कमिश्रर की जिम्मेदारी निभाएंगे। अभी पंजाब सरकार की ओर से इस बाबत ऑर्डर आने बाकी हैं परन्तु लाकड़ा ने विशेष सारंगल को चार्ज सौंप दिया है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…