डेली संवाद, जालंधर
पंजाब पुलिस ने जालंधर के मकसूदां पुलिस थाने में हुए सीरियल ब्लास्ट की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में दो अन्य कश्मीरी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। मकसूदां पुलिस थाने में आतंकी जाकिर मूसा ने धमाके करवाए थे।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि 14 सितंबर को मकसूदां पुलिस थाने में हुए बम धमाकों में आतंवादियों का हाथ था। मकसूदां थाने में बम धमाके जाकिर मूसा ने करवाए थे।
‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी
उधर, डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि कश्मीर के आतंकी गिरोह गजावत उल हिंद (एजीएच) से संबंधी दो छात्र गिरफ्तार किए गए हैं। ये आतंकी गिरोह जैश ए मोहम्मद से जुड़ा है।
इस आतंकी संगठन का मुखिया जाकिर राशिद उर्फ जाकिर मूसा है जोकि उक्त हमले का सरगना एवं धमाके में शामिल सेंट सोल्जर कालेज, जालंधर के दो विद्यार्थियों शाहिद कयूम (22) और फाजिल बशीर (23) को प्रशिक्षण देने वाला है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि उक्त हैंड ग्रेनेड में शाहिद, फाजिल, मीर रायुफ अहमद (रौफ) और मीर उमर रमजान (गाजी) शामिल हैं।
ये आरोपी कश्मीर के दादा सरां के रहने वाले हैं
इनमें शाहिद एवं फाजिल बीटेक (सिविल) 7वें सेमेस्टर का स्टूडेंट है जबकि बाकी दो अभी फरार हैं। ये लोग 13 सितंबर को चंडीगढ़ से जालंधर इस वारदात को अंजाम देने ही पहुंचे थे। जांच में ये बात सामने आई है कि ये आरोपी कश्मीर के दादा सरां के रहने वाले हैं। डीजीपी ने बताया कि चंडीगढ़ पहुंचने के बाद रौफ एवं गाजी जालंधर के लिए रवाना हुए।
जालंधर पहुंचकर ये लोग मकसूदां चौक में शाहिद और फाजिल को मिले। इन चारों ने मिलकर 13 सितंबर को पुलिस थाने मकसूदां की रेकी की। डीजीपी के मुताबिक इन चारों ने सीआरपीएफ, आईटीबीबी के कैंप एवं बिधिपुर फाटक पर ग्रेनेड फेंकने की साजिश रची थी। इन्होंने अपने एक दोस्त से हिमाचल नंबर वाला काला पल्सर भी लिया था।
डीजीपी ने बताया कि फाजिल बशीर को अवंतीपोरा से और शाहिद को 4 नवंबर को जालंधर से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि जालंधर के मकसूदां पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट ने पूरे पंजाब में सनसनी मचा दी थी।
वहीं जालंधर में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कश्मीरी छात्र आतंकवादी जाकिर मूसा के संपर्क में थे, जिसके इशारे पर धमाकों को अंजाम दिया गया। इनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है जोकि सेंट सोल्जर कॉलेज से हैं।
https://youtu.be/HizCmF01aO4
इनकी पहचान शहीद क्यूब पुत्र अब्दुल क्यूब निवासी नूरपुर और फैजल वासिर पुत्र अहद पीचू निवासी घाट मोहल्ला अवंतिपुरा जम्मू-कश्मीर के तौर पर हुई है। इनका संबंध आतंकी संगठन ए.जी.एच से है। जाकिर मूसा ए.जी.एच. का सरगना है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…