भाजपा मंडल 6 ने रमन पब्बी को सम्मानित किया
डेली संवाद, जालंधर
भाजपा मंडल 6 की एक विशेष बैठक मंडी फेंटन गंज मे उप-प्रधान साइमन पुरी की अध्यक्षता मे सम्पन हुई। जिसमें ज़िला भाजपा प्रधान रमन पब्बी, मंडल प्रधान अजय चोपड़ा, मंडी फेंटन गंज के प्रधान सुभाष पूरी, भाजपा देहाती ज़िला प्रधान अमरजीत अमरी, पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की, पूर्व मंडल प्रधान अनील शर्मा काला, राम लुभाया कपूर, ज़िला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया विशेष रूप से शामिल हुए।
इसे जरूर पढ़ें – EXCLUSIVE: मुख्यमंत्री कैप्टन जिस ग्लोबल कबड्डी के सरप्रस्त, उसका मुख्य आयोजक व संयोजक आतंकी हवारा का प्रोमोटर, देखें तस्वीरें और VIDEO, पढ़ें ‘डेली संवाद’ का बड़ा खुलासा
इस अवसर पर प्रधान रमन पब्बी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर करते हुए कहा मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास करने वाले अपने चुनावी वादे पूरे करते हुए पूरे देश के व्यापारियों एवं किसानों की तरक्की के लिए योजनायें चलाई जिसकी वजह से आज हर व्यापारी किसान खुश है। अजय चोपड़ा ने सब व्यापारियों को भाजपा को दोबारा सत्ता मे लाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।
CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला
उप-प्रधान साइमन पुरी ने कहा इन चार सालों मे प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता मे चलने वाली अपनी केंद्र सरकार ने व्यापारियों पर अफसरशाही का भोज खत्म किया है। इस मौके पर मंडी फेंटन गंज के व्यापारी राजेश्वर दयाल राजी, तरसेम बाहरी, जगदीश कुमार, संजय गुप्ता, पवित्र कौड़ा, रिक्की चोपड़ा, मोहित बजाज, महामंत्री ललित बब्बू, रिंकु पुरी, राजिंदर पप्पी, नरेश विज, हैप्पी चौहान, राकेश कपूर, दविंदर मिंटू, पारस ककड़, मनीष शर्मा, गौरव पब्बी, बाल किशन, संजीव मिंटू, गौरव राय, सुरिंदर डिंपल, ओंकारजोत सिंह गुक्कू आदि उपस्थित थे।
SEX RACKET की शिकाय़त करने पर महिला को मिली धमकी, कहा-गैंगरेप करवा दूंगी, VIDEO
https://youtu.be/svzMMPkgo4U