राष्ट्र प्रेमी किसी ना किसी बहाने अपने महान शहीदों को याद करते रहते है
डेली संवाद, अमृतसर
देश भर में एक हज़ार जगहों पर राष्ट्र निर्माण संगठन द्वारा देश के लिए शहीद हुए शहीदों के लिए महाश्राद्ध का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले मे अमृतसर के तहसीलपुरा क्षेत्र मे महाजन हाल मे देश के अमर शहीदों के लिए हवन महायज्ञ करके महाश्राद्ध विधिपूर्वक किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जगदीश महाजन, राष्ट्र निर्माण संस्था की प्रांत महिला प्रभारी रमा महाजन, राष्ट्र निर्माण संस्था के प्रांत मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा ने विशेष रूप से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
संंगठन केे पंजाब मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा ने बताया कि राष्ट्र निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चव्हाण की प्रेरणा व मार्गदर्शन से देश की आजादी के लिए शहीद हुए बलिदानी महां पुरुषों का पंजाब में चार महानगरों अमृतसर, लुधियाना, भठिंडा, जालन्धर में महाश्राद्ध का सामूहिक कार्यक्रम रविवार के किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी समाज सेवी संस्थाए इस महायज्ञ में उपस्थिति हुई।
जगदीश महाजन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण संस्था द्वारा देश के लिये शहीद हुए महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखाते हुए ऐसा कार्यक्रम करना सराहनीय कदम है। समाज मे हर नागरिक के अपने बलिदानी महानपुरूषों को नमन करना व उन्की प्रति अपने कर्तव्यों को समझना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ‘टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, करवाई ‘बाथरूम’ की बगार
प्रांत महिला प्रभारी रमा महाजन ने कहा कि यह कार्यक्रम देश में पहली बार बहुत से शहरों में किया जा रहा है। संगठन का मानना है कि अपने अपने पित्रों का श्राद्ध तो सभी करते हैं लेकिन जिनके बलिदान स्वरूप आज हम आजादी का सुख भोग रहे हैं उन्हें भी समूहिक रूप से याद किया जाना चाहिए, अत: सभी नागरिक इस यज्ञ में आहूती डालने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
इस आयोजन में हवन उपरांत ब्रह्म भोज व लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष एकता वोहरा, सचिव शेखर लुथरा, जिला खजान्ची मोहित महाजन, राष्ट्र निर्माण संस्था के जिला प्रभारी राजीव शर्मा, सह प्रभारी आदर्श शर्मा, रवि ठाकुर, रमन राठोर, वरिन्द्र धुन्ना, अशोक चंडोक, शिवनाथ काला, विशाल चौहान, विजय नाहल, बलविन्द्र सिंह, विकास शर्मा, निरज डोगरा, वनिता, जगपाल, राज शर्मा, अरुण गुप्ता, सचिन महाजन, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।
भोला ड्रग रैकेट की जांच कर रहे ईडी के डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह का इस्तीफा, देखें VIDEO
https://youtu.be/-IzeEZhm3eI