डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी अपने हर कार्यकर्ता को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की बातें कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के ही कुछ पदाधिकारी पार्टी की छवि को धूमिल करने में जुटे हुए हैं।
#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप
इसका आज एक जीता जाता उदाहरण मिला, जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल नंबर 1 के पूर्व प्रधान राकेश विज ने भारतीय जनता पार्टी के एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो डाला। इसमें एक व्यापारी को मोदी सरकार के विरुद्ध बोलते हुए दिखाया गया और इस वीडियो में साफ तौर पर आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को वोट ना डालने का आवाहन किया गया।
भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने की बातें कर रही है वहीं इन के पदाधिकारियों द्वारा इस तरह का कारनामा कहीं ना कहीं भाजपा को विधानसभा और नगर निगम चुनाव में मिले नतीजे की और ना ले जाए। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद भाजपा में बवाल मच गया है। फिलहाल इस संबंध में राकेश विज का पक्ष अभी नहीं मिल सका है।
आप भी देखें यह वीडियो
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…