डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को समस्त देशवासियों की तरह आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
इस दौरान भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय चंडीगढ़ में देश की आन-बान-शान हिंदुस्तान का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया तथा तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर सभी ने एक-दुसरे का मुँह मीठा करवा कर इस शुभ दिन की सभी को बधाई दी।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने सभी देश की उन्नति तथा देश को विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देखे गए सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग करने का आह्वान किया और उनके कंधे से कन्धा मिला कर चलने का प्रण लिया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, लखविंदर कौर गरचा, संजीव वशिष्ठ आदि सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।