डेली संवाद, लंदन। Avtar Singh Khanda Died: एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह का हेंडलर और UK में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान करने वाला आतंकी अवतार सिंह खांडा की लंदन के अस्पताल में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खांडा को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
वहीं अस्पताल में भर्ती कराने पर उसके समर्थकों ने उसे जहर देने की आशंका जताई। खंडा पंजाब का मूल निवासी था, जिसका जन्म मोगा जिले में हुआ था। वहीं दूसरी तरफ ये भी बताया जा रहा है कि उसे ब्लड कैंसर था और यह कैंसर की पहली स्टेज थी। जिसके कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद अब उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई
आपको बता दे कि अवतार सिंह खंडा अमृतपाल का काफी करीबी रहा है। जिक्रयोग्य है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग में भी अवतार सिंह खंडा ने ने तोड़फोड़ की थी। लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर से तिरंगा उतारने के आरोप में अवतार सिंह खंडा को गिरफ्तार किया गया था। UK में बीते कुछ समय से खालिस्तान की उठ रही आवाज आतंकी अवतार सिंह खांडा की ही देन है। कुछ समय में खांडा काफी अधिक एक्टिव हुआ।