डेली संवाद, अमेरिका/वाशिंगटन। US News: अमेरिका (America) में भारतीय लोगों पर हमले नहीं रुक रहे हैं। हाल ही में भारत के कई छात्रों को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि वॉशिंगटन (Washington) में एक रेस्तरां के बाहर एक और भारतीय पर हमला हुआ है।
खबरों के मुताबिक, उक्त भारतीय व्यक्ति की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद के दौरान हुई थी। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। मामले की जांच कर रहे जांचकर्ताओं के मुताबिक, घटना 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे के आसपास 15वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के 1100 ब्लॉक में हुई।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
जैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने विवेक तनेजा को फुटपाथ पर पड़ा हुआ पाया। उन्हें घातक चोटें आईं है उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआती जांच में पता चला है कि तनेजा और एक शख्स के बीच झगड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने तनेजा को जमीन पर पटक दिया और उसका सिर फुटपाथ पर दे मारा। बुधवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस अब तनेजा की मौत को हत्या मान रही है। तनेजा डायनमो टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और अध्यक्ष थे।