डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab Weather Update: चंडीगढ़ और इससे सटे पंजाब-हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे पारा और नीचे आ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 31 जनवरी से 4 फरवरी तक पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
मौसम विभाग ने पंजाब के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दो चरणों में बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों में 30 जनवरी से 1 फरवरी और 3-4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है।
तीन दिन का येलो अलर्ट जारी
प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। गुरुवार से तीन दिन का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, पंजाब के कई जिलों में बारिश हो रही है। सर्दी के मौसम में यह पहली बारिश है। आपको बता दें कि पंजाब में अमृतसर, गुरदासपुर, फरीदकोट, फिरोजपुर समेत कई जिलों में रात से बारिश हो रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
यहां के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें मालेरकोटला, पटियाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं। तेज़ हवाएँ और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।