डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विजीलैंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने पूर्व विधायक डा. सतवंत सिंह सोही को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन के घर दबिश दी गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बताया जा रहा है कि साल 2008-2009 में मेडिकल अफसरों की भर्ती मामले में पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) मेंबर व पूर्व शिअद विधायक डा. सतवंत सिंह मोही को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य भाजपा नेता अनिल सरीन भी निशाने पर है।
अनिल सरीन के घर में छापेमारी
पता चला है कि एफआईआर में अनिल सरीन के टैगोर नगर स्थित निवास व अन्य ठिकानों पर छापामारी की है। विजिलेंस पटियाला की ओर से दर्ज की गई इस एफआईआर में पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन एस.के. सिन्हा (मृत), ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डी.एस. ग्रेवाल (मृत), डॉ. सतवंत सिंह मोही, तत्कालीन मेंबर डी.एस. महल, पूर्व मंत्री लाल सिंह की बहू रविंदर कौर, और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन के नाम शामिल हैं।
चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती में गड़बड़ी की
आपको बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वर्ष 2008-2009 के दौरान 312 चिकित्सा अधिकारियों (एमओ) की भर्ती में अनियमितताएं करने के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष और उसके चार पूर्व सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
इस मामले में शतराणा के पूर्व विधायक डॉ. सतवंत सिंह मोही को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।