डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस सो रही है। लुटेरे कहीं पिस्तौल दिखा कर तो कहीं धारदार हथियार के बल पर सुबह, दोपहर, शाम और रात में लूट कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों से कोई ऐसा दिन नहीं रहा, जब लूट न हुई हो। पुलिस कमिश्नर अफसरों को हुक्म दे रहे हैं कि लुेटेरों को पकड़ो, लुटेरे सरेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं कि पकड़ कर दिखाओ।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बस्तियात इलाके में आज दो लड़कों को चूहेदानी में फंसे चूहे को छोड़ना महंगा पड़ गया। बस्ती दानिशमंदा के काशी नगर में आज रात में दो लड़के लूट का शिकार हो गए। लड़कों के मुताबिक उनके दोनों मोबाइल और 15 हजार रुपए लूट ले गए।
चूहा छोड़ना पड़ गया महंगा
पीड़ित लड़कों के मुताबिक वे अपने घर से चूहेदानी में फंसे चूहे को छोड़ने काला संघिया रोड पर आए थे। वे एक्टिवा रोक कर चूहा छोड़ ही रहे थे कि बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया।
कैसे लूटे गए लड़के देखो, LIVE
बाइक सवार लुटेरों ने लूटा
तीनों लुटेरों ने धारदार हथियार दिखाया और कहा कि हल्ला मचाओगे तो मार देंगे। धारदार हथियार के बल पर दोनों लड़कों को तीनों लुटेरों ने लूट किया। पीड़ित लड़कों से 2 मोबाइल और 15 हजार रुपए लूटे गए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
पीड़ित लड़कों का आरोप है कि शिकायत के दो घंटे तक कोई पुलिस नहीं आई। जब ये खबर कुछ डिजिटल मीडिया में लाइव हुई तो दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है।