डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस ने SHO को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए SHO का नाम राजेश अरोड़ा बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. राजेश कुमार अरोड़ा पर स्पा सेंटर के मालिक से पैसे लेने के मामले में अपने ही थाना रामा मंडी में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि राजेश अरोड़ा ने तीन लाख रुपए रिश्वत ली थी। पुलिस द्वारा SHO को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस
इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी मिली है कि इस एफआईआर में राजेश अरोड़ा के अलावा 2 और पुलिस मुलाजिमों को भी नामजद किया गया है उनके नाम संदीप और अनवर बताए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सारी जानकारी सामने आएगी।