डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पिछले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बारिश जारी रहने की संभावना है।
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 13 अक्टूबर से मौसम फिर खराब हो जाएगा। पिछले दिनों बारिश और तूफान ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था, ऐसे में ताजा पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान मंडियों में पहुंचने लगा है धान की फसल की कटाई जोरों पर है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मौसम वैज्ञानिकों ने 13 अक्टूबर से पंजाब में फिर से मौसम खराब होने की आशंका जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 से 16 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
उत्तर भारत के चार पहाड़ी राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जो सप्ताहांत से शुरू होकर अगले सप्ताह के मध्य तक जारी रहेगी। इस बीच, कुछ अन्य राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो सकती है।