डेली संवाद, शिमला। Rohtang Pass: हिमाचल प्रदेश का सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस रोहतांग दर्रा यानि रोहतांग पास फिर से खुल गया है। अगर आप रोहतांग की खूबसूरत वादियों में बर्फ देखने का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। अब पर्टयकों के लिए रोहतांग पास खोल दिया गया है।
मनाली व लाहौल घूमने के इच्छुक और बर्फ देखने के शौकीन लोग बेसब्री से रोहतांग दर्रा बहाल होने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने रोहतांग दर्रा बहाल कर दिया है। देर रात तक सड़क के दोनों छोर को एक-दूसरे से मिला दिया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
जाहिर है कि जल्द रोहतांग दर्रा से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। 13050 फीट ऊंचाई पर रोहतांग दर्रा लगभग सात महीने बाद बहाल होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार मई महीने में भी रोहतांग में कई बार बर्फ गिरी है। इस वजह से रोहतांग दर्रा बहाल करने में देरी हुई।
अब सड़क को टू लेन यानी चौड़ा किया जाएगा और गाड़ियों की क्रॉसिंग व पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। BRO ने दर्रा को बहाल करने के लिए मनाली और लाहौल के कोकसर की ओर से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था।
ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए
बेशक लाहौल जाने के लिए अब लोग अटल टनल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रोहतांग दर्रा से सफर का अपना ही मजा है। सड़क के दोनों ओर 10 से 15 फीट ऊंचे बर्फ के पहाड़ों के बीच से बस व वाहन गुजरते हैं। इसलिए खासकर पर्यटक रोहतांग दर्रा खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।