डेली संवाद, चंडीगढ़। JEE Advanced Admit Card: जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसी के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग
ग़ौरतलब है कि देश भर के आईआईटीज में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 4 जून 2023 को होने जा रहा है। परीक्षा के लिए जाने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए एग्जाम सेंटर और एड्रेस को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक परीक्षा की डेट तक उपलब्ध रहेगी।
ऐसे करे डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘JEE advanced 2023 admit card’ का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
- यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको मांगी गई डिटेल्स दर्ज करनी होंगी और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट करते ही JEE advanced 2023 admit card आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
- अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर अपनी डिटेल्स चेक कर लें, और किसी भी गलती की स्थिति में, उन्हें प्रासंगिक क्षेत्रीय समन्वयक आईआईटी के अध्यक्ष, जेईई (एडवांस्ड) 2023 से संपर्क करना चाहिए।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन
https://youtu.be/i5hhhQj5K8E