डेली संवाद, शिमला। Punjab News: अगर आप हिमाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में बिना नंबर प्लेट की गाडि़यों की इंट्री बंद होगी। इसके साथ ही गाड़ियों पर स्टीकर और पदनाम लिखे होने की स्थिति में भी गाड़ियां इंट्री नहीं कर सकेंगी।
ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग
गर्मियों में लोग हिमाचल प्रदेश की वादियों की सैर करने निकलते हैं। एसे में ज्यादातर लोग अपने निजी वाहन से सैर पर जाते हैं। अगर आप पंजाब के निवासी हैं और हिमाचल जाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अहम खबर है, क्योंकि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य से बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को हटाने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा
सरकार के आदेशों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपने पद की नेम प्लेट लगा कर सड़कों पर नहीं घूम सकेगा। सिर्फ सरकारी गाड़ियों को ही इसकी अनुमति है। हिमाचल सरकार ने परिवहन विभाग को हुक्म जारी किये हैं कि बिना नंबर प्लेट के घूम रही गाड़ियों की चेकिंग की जाये और जो लोग अपने पद की नेम प्लेट लगा कर सड़कों पर गाड़ियां लेकर निकलते हैं उन्हें हटाया जाये।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू