डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से पंजाब पुलिस के कर्मचारी की एक बहुत ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिस कर्मचारी की ऑन ड्यूटी बस अड्डे पर वर्दी पहन कर शराब पी रहे पुलिस कर्मचारी की वीडियो सामने आई है। वीडियों में देखा जा रहा है कि लुधियाना के बस स्टेंड पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सरेआम पब्लिक प्लेस पर शराब पी रहा है।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
पुलिसकर्मी की हरकत को देखकर किसान जत्थेबंदी का एक नेता गुस्से में आ गया औक उसे जमकर फटकार लगाई। इसी के साथ ही किसान नेता ने ही पुलिस मुलाजिम की शराब पीते वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो बनते देख पुलिसकर्मी ने किसान को वीडियो बनाने से रोका और हाथापाई पर उतर आया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश
सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक ये पुलिस कर्मचारी रोजाना इसी तरह घर से ड्यूटी पर आता, लेकिन काम कुछ नहीं करता। शाम को इसी तरह रोजाना वर्दी में शराब पीकर घर वापस चला जाता है। किसान यूनियन के नेता ने लुधियाना के पुलिस प्रशासन से मांग की है इस पुलिस कर्मचारी पर बनती सख्त कार्रवाई का जाए।