डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विदेश दौरे से लौट कर एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। चन्नी ने विदेश दौरे से लौटने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी चर्चा की। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव पहुंचे।
ये भी पढ़ें: होटल में महिला ने किया जमकर हंगामा, बोली- आपका मंत्री रेपिस्ट है
चन्नी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मुलाकात की और उनके यहां रात बिताई। इस बात की जानकारी खुद चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर खुद बलकौर सिंह के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह सिद्धू मूसेवाला के पिता के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: फेमस अरबपति कारोबारी की पत्नी से रेप
इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने चरणजीत सिंह चन्नी सिद्धू को गांव मूसेवाला में ही समन सौंपा। विधानसभा चुनाव के दौरान आईपीसी की धारा 188 के तहत दर्ज एक मामले में चरणजीत सिंह चन्नी को समन सौंपा है। आपको बता दे कि पंजाब पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान मानसा में दर्ज मामले के सिलसिले में चरणजीत सिंह चन्नी को 12 जनवरी को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया है।
UDTA PUNJAB: नशा, पुलिस और पैसा, गवाह है ये VIDEO
https://youtu.be/auFWusrFWE8