डेली संवाद, मध्य प्रदेश। Bus Accident: मध्य प्रदेश के रीवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत और 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 11.30 बजे रीवा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोहागी घाट में हुई। उन्होंने बताया कि यह बस हैदराबाद से चलकर गोरखपुर जा रही थी।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
हादसा शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ी पर हुआ। जानकरी के मुताबिक बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं रीवा के एसपी नवनीत भसीन (SP Navneet BHasin) से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj, UP) के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील
बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में ज्यादा लोग उत्तरप्रदेश के बताए जा रहे हैं। इनमे सभी मजदूर हैं। जो दिवाली मनाने अपने घर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि चार से ज्यादा लोग बस के अगले हिस्से में फंस गए। इन्हें जेसीबी से काटकार बाहर निकाला गया। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि बस के अगले हिस्से को ज्यादा नुकसान हुआ है। रफ्तार ज्यादा होने से यह ट्रेलर में घुस गया। इससे बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है।
भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें
https://youtu.be/-qo7k62lZI0