डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: खबर यह है कि आज जालंधर में जिला प्रशासन की कंपलेक्स में स्थित सरकारी विभागों में काम काज बंद रहेगा। डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को दिनभर हड़ताल करने का फैसला किया है। कोई भी काम नहीं किया जाएगा। इसका मतलब की आप अगर आज दफ्तर में किसी काम से जाएंगे तो आपका काम नहीं हो पाएगा।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
इस समय कर्मचारी यूनियन के सदस्य ऑफिस तो आएंगे लेकिन कलम छोड़ हड़ताल के चलते किसी भी तरह का काम नहीं किया जाएगा। यह हड़ताल महंगाई भत्ता जारी करने तथा कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं देने की मांग को लेकर हो रही है। इससे पहले भी कर्मचारियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया था लेकिन फिर भी सरकार ने उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया। जिसके चले उनको आज कमल छोड़ हड़ताल करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
जिसके तहत शुक्रवार को डीसी ऑफिस का काम काज दिन भर बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही वहां के कर्मचारियों ने बताया कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी ना की गई तो रोष प्रदर्शन का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। इसके लिए जल्द ही रणनीति तैयार की जाएगी।
Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे
https://youtu.be/lEAainVoFSc