डेली संवाद, चंडीगढ़। Gautam Adani: हाल ही में दुनिया के दूसरे बने आमिर व्यक्ति बने गौतम अडानी अब चौथे नंबर पर आ गए है। उन्होंने एक दिन में करीब 28,599 करोड़ रुपए गंवा लिए है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 128 अरब डॉलर रह गई है। वह फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) से भी पीछे रह गए हैं। इसका कारण पिछले कुछ दिनों में शेयर मार्केट में आयी गिरावट बताया जा रहा है। गिरावट के कारण उनको करीब 20 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 138 अरब डॉलर और आरनॉल्ट (Bernard Arnault) 129 अरब डॉलर तीसरे नंबर पर हैं। अभी भी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क( Elon Musk) 240 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर ही हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
इसी के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज (Mukesh Ambani) के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए हैं। गुरुवार को रिलायंस का शेयर कारोबार के दौरान छह महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। एक हफ्ते में इसमें सात फीसदी गिरावट आई है।
Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे
https://youtu.be/lEAainVoFSc