डेली संवाद, नई दिल्ली। Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है। नामांकन के लिए 30 सितंबर अंतिम तारीख है लेकिन सबसे प्रबल दावेदार अशोक गहलोत ने अब तक उम्मीदवारी को लेकर रास्ता साफ नहीं किया था। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख 24 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक है । नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर असमंजस बना हुआ था। लेकिन अब अशोक गहलोत ने खुद बताया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसका मतलब यह हुआ की अब उनको CM के पद से इस्तीफा नहीं देना पड़ेगा।
मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना (राजस्थान राजनीतिक संकट) के बाद मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है: राजस्थान CM अशोक गहलोत, दिल्ली pic.twitter.com/kqPp7VNyhp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2022
ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें
https://youtu.be/gk1MQdIi0kE