डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: एन.आर.आई (NRI) बताकर लड़कियों को फसा कर बाहर ले जाने के मामले अकसर पंजाब में सुनने को मिलते ही रहते है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है जहां एक लड़के ने खुद को एन.आर.आई (NRI) बताकर पंजाब की लड़की के साथ शादी करके अमरीका ले जाने के नाम पर उससे लाखों की ठगी कर ली। इस गिरोह के मुख्य आरोपी समेत 4 सदस्यों को सैक्टर-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
इनकी पहचान मुख्य आरोपी जालंधर के अर्बन एस्टेट निवासी जगजीत सिंह उर्फ सोनू, पटियाला के अमर बाग निवासी मंजीत सिंह, जालंधर के परमदीप और दिल्ली निवासी मोहम्मद कैफ के तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने मोहम्मद कैफ की निशानदेही पर दिल्ली से 13 पासपोर्ट बरामद किए हैं। अदालत ने आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फरार साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दिल्ली, पटियाला, जालंधर और पंजाब के अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही है।
एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल ने इस केस के दर्ज होने के बाद डी.एस.पी. गुरमुख सिंह के नेतृत्व में स्पैशल टीम बनाई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मैट्रीमोनियल साइट के जरिए जगजीत सिंह से मुलाकात हुई थी जहां उसने खुद को अमेरिका का निवासी बताया था। 3 जून को उन दोनों की शादी हो गई। शादी में कुल 20 लाख खर्च हुआ। इसके बाद वह उसके साथ सैक्टर-24 स्थित घर में रहने लगी।
पति ने महिला और उसके रिश्तेदारों से वीजा आवेदन करने के लिए कहा और सभी के पासपोर्ट लेकर उनसे 75 लाख की मांग करने लगा। जगजीत सिंह लड़की के परिवार वालों पर दबाव बनकर कहने लगा कि अगर वह पैसे नहीं देंगे तो वे लड़की को छोड़ देगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी जगजीत को जालंधर से गिरफ्तार किया। अगले दिन अदालत में पेश कर पुलिस ने जगजीत सिंह का 4 दिन का रिमांड हासिल किया।
पहले भी हो चुकी है शादी
लड़की को पता चला कि जगजीत की जालंधर निवासी एक लड़की के साथ पहले भी शादी हो चुकी है और उनकी एक बच्ची भी थी। इसके अलावा सैक्टर-35 की निवासी महिला के साथ दूसरी शादी हो चुकी थी। महिला ने बताया कि आरोपी के पिता बलविंदर सिंह और मां सुनीता मल्होत्रा, उनके असली माता-पिता हैं।
पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद
https://youtu.be/GrHrCYacqiI