डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के बस्ती दानिशमंदा गोलीकांड का मामला गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने ही पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शीतल अंगुराल के भाइयों ने थाना-5 में अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर पुलिस प्रशासन पर ही आरोप लगाए।
अपनी ही सरकार में विधायक शीतल अंगुराल की पुलिस नहीं सुन रही है। जिससे शीतल अंगुराल ने पुलिस अधिकारियों पर ही आरोप लगाए। शीतल अंगुराल ने कहा कि इलाके में गोलियां चलवाई जा रही है। सरेआम नशा बिक रहा है। वह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान शिवा जी नगर में उनके समर्थक के साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया।
बदनाम करने की कोशिश
शीतल अंगुराल का आरोप है कि कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सुशील रिंकू के समर्थक वसीका नवीस दीपक उर्फ दीपू बदमाशी कर रहा है। दीपू ने झूठे बयान देकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल, सन्नी अंगुराल के साथ थाने पहुंचे लोगों ने नारेबाजी की।
उन्होंने एडीसीपी हरपाल सिंह, थाना प्रभारी सुखबीर सिंह से बातचीत की। एडीसीपी ने सभी समर्थकों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी उनकी गिरफ्तर में होंगे। आश्वासन के बाद सभी प्रदर्शनकारी शांत हो गए। आपको बता दें कि बीते दिनों दीपक ने आरोप लगाया था कि विधायक शीतल अंगुराल के समर्थकों ने उनपर गोली चलाई है।