डेली संवाद, जालंधर
थाना मकसूदां की पुलिस ने एक व्यक्ति को 4 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एस.पी राजबीर सिंह, डी.एस.पी अमनदीप सिंह बराड़ और डी.एस.पी रणजीत सिंह ने यह जानकारी दी है।
थाना मकसूदां के प्रभारी जरनैल सिंह और उनकी टीम ने विधिपुर फाटक के पास नाकाबंदी के दौरान मारुति गाड़ी नंबर डी.एल 8 सी.सी 8007 को रोका तो कार चालक पुलिस को देखकर घबरा गया। गाड़ी की चैकिंग के दौरान पिछली सीट के पीछे बने दो बक्सों से दो-दो किलो अफीम बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी प्रेम नगर कोटकपुरा के तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।