लोकसभा चुनावों की तैयारी हेतु पंजाब युवा भाजपा की विजय लक्ष्य कार्यशाला सम्पन
महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब ने लोकसभा चुनावों की तैयारी हेतु विजय लक्ष्य 2019 की कार्यशाला के.एल.सहगल हाल में सम्पन हुई।जिसमें पंजाब युवा भाजपा की कार्यकारिणी व हर जिले से जिला प्रधान महामंत्री शामिल हुए।
कार्यशाला का शुभारंभ युवा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी, राष्ट्रीय सचिव इमप्रीत सिंह, पंजाब युवा भाजपा के सह-प्रभारी बलकार, राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य जय कुमार, पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा, महामंत्री विनय महाजन, सलिल कपूर ने ज्योति प्रज्वालित करके किया।
पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक, महामंत्री राकेश राठौर, रमन पब्बी विशेष रूप से उपस्थित हुए। श्वेत मलिक ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे युवा मोर्चा के माध्यम से राजनीति में आए थे जिसके बाद सांसद व प्रदेश अध्यक्ष बने। मलिक ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद गांधी परिवार के लिए आरक्षित है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे पोस्टर लगाने वाला अमित शाह जैसा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है।
श्वेत मलिक ने कहा लोकसभा चुनावों मे भाजपा की विजय के साधक और साधन युवा मोर्चा बनेगा और राजनीतिक दृष्टिकोण में युवा मोर्चा भाजपा की बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स है। मलिक ने इस आयोयन के लिए पंजाब युवा भाजपा के प्रधान सन्नी शर्मा को बधाई देते हुए कहा आज पंजाब के हर मण्डल स्तर तक युवा भाजपा का विस्तार हो रहा है जो लोकसभा चुनावों मे एनडीए के पंजाब मे सभी 13 लोकसभा उम्मीदवार को विजय बनाने मे कारगार सिद्ध होगा।
युवा मोर्चा पंजाब मे युवा संसद कार्यक्रम करेगा-सन्नी शर्मा
पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा पूरे देश मे युवा मोर्चा युवा संसद कार्यक्रम आयोयित कर दोबारा देश की संसद मे मोदी सरकार बनना सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर उप-प्रधान भानुप्रताप सिंह, हर्ष शर्मा, बख्शीश सिंह, भूपिंदर सिंह, नितिन गुप्ता, सुमित मल्होत्रा, अर्जुन मलिक, सचिव रवी बाली, सुरेश शर्मा, हरमन प्रिंस, विकास शर्मा, मनदीप अरोड़ा, अशोक दुग्गल, हनी कंबोज, सन्नी सरोच, अशोक सरीन, नीरज शर्मा, गौरव राजपूत, गगन वाटस, रामरिश विज, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी शर्मा, गौरव शर्मा, सचिन आदि मौजूद थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…