डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई।
तुरंत सुरक्षा बढ़ाई
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे अधिकारियों को धमकी की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई। एएसआई इंद्रपाल सिंह के अनुसार जांच के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं।
घटना स्थल से पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा इमारत को खाली नहीं करवाया गया और ना ही आने-जाने वाले लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया।