Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Mahabir
1 Min Read
Gold-Silver Price

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1,500 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं चांदी की कीमतों में भी लगभग इतनी ही गिरावट आई। एमसीएक्स (MCX) पर 5 अगस्त को डिलीवरी के लिए सोने का भाव पिछले सत्र में रु1,60,911 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज रु1,60,193 पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें रु1,561 की गिरावट आई और यह रु1,59,350 पर आ गया।

24 कैरेट सोना रु1,56,220 पर बिक रहा

गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोना रु1,56,220 पर बिक रहा है, जो रु820 की गिरावट है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 750 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,200 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना 610 रुपये फिसलकर 1,17,170 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। बता दे कि एमसीएक्स पर चांदी 2,67,492 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *