Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Rahul Verma
2 Min Read

डेली संवाद, मोगा। Fraud Travel Agent: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड (Fraud) करने के मामला बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रेवल एजेंटों (Fraud Travel Agent) द्वारा भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला मोगा (Moga) में पुर्तगाल (Portugal) भेजने के नाम पर चार लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मटवाणी ने बताया कि वह पुर्तगाल जाना चाहता था जिसके चलते उसने दर्शन सिंह निवासी गांव कोकरी हेरा से मुलाकात की।

परमिट दिलाने के बदले 4 लाख रुपए लिेए

इस दौरान आरोपी दर्शन सिंह ने वर्क परमिट (Permit) दिलाने का वादा कर गुरप्रीत सिंह से करीब 4 लाख रुपए ले लिए। वहीं काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने न तो युवक को विदेश भेजा और ना ही उसके पैसे वापिस किए। जब गुरप्रीत सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

इसके बाद पीड़ित युवक गुरप्रीत सिंह ने आरोपी दर्शन सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
राहुल वर्मा डेली संवाद (Daily Samvad) में मुख्य एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 8+ वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि पाठकों तक केवल सत्यापित और निष्पक्ष जानकारी ही पहुँचे।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *