Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या, ड्रग्स के धंधे से जुड़ा था मृतक

Rahul Verma
3 Min Read

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) के सर्रे में पंजाबी मूल के युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान 27 साल के जसमन सेखों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सेखों ड्रग कारोबार से जुड़ा था।

10 राउंड से ज्यादा फायरिंग

पुलिस ने कहा कि युवक पर 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। उसके घर की कांच की खिड़कियां टूट गई हैं। घटनास्थल पर कांच और खून बिखरा मिला। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में हत्या ड्रग कारोबार में वर्चस्व के चलते की गई है। संभवतः ये हत्या ड्रग्स और गैंग्स से जुड़ी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना शनिवार की है लेकिन पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने इमरजेंसी नंबर पर फोन किया। 15 मिनट बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। युवक को सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

Firing
Firing

घेरकर गोलियां मारीं

जानकारी मुताबिक सेखों 15100 ब्लॉक 60 एवेन्यू के एक टाउनहाउस में रुका था। यहीं पर गोलीबारी हुई। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। काले रंग की एसयूवी (SUV) ने तेजी से जसमन सेखों की गाड़ी का पीछा किया और उन्हें घेर लिया। जैसे ही गाड़ी रुकी, उसमें से दो हथियारबंद हमलावर बाहर निकले और सेखों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।

वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, तो उन्होंने जसमन सेखों को जमीन पर खून से लथपथ और गोलियों के कई गहरे घावों के साथ पाया। इमरजेंसी मेडिकल टीम ने सीपीआर दी लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

Share This Article
राहुल वर्मा डेली संवाद (Daily Samvad) में मुख्य एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 8+ वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि पाठकों तक केवल सत्यापित और निष्पक्ष जानकारी ही पहुँचे।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *