Punjab News: पंजाब में नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, 10% तक बढ़े टोल रेट, लोगों को लगा महंगाई का झटका

Rahul Verma
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में नेशनल हाईवे पर 10% तक टोल रेट बढ़ गए है जिससे लोगों को महंगाई का झटका लगा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में नेशनल हाईवे (NH) पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए 1 अप्रैल से महंगाई का झटका आने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रदेश के लगभग सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें जारी कर दी हैं। न्यूनतम रु5 की बढ़ोतरी की गई है।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर नई दरें:

कार/जीप/वैन (सिंगल ट्रिप): रु220 → रु225
कार/जीप/वैन (राउंड ट्रिप): रु335 → रु340
LCV/LGV/मिनी बस (सिंगल ट्रिप): रु360 → रु365
LCV/LGV/मिनी बस (राउंड ट्रिप): रु545 → रु550

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही लंबी दूरी तय करने वाले कमर्शियल वाहनों और नियमित यात्रियों के लिए सालाना पास अब महंगा हो गया है। जहां पुराना रेट: रु3000 था अब नया रेट: रु3075 हो गया है जिसमे इस पास में कुल 200 ट्रिप की सुविधा मिलती है।

Share This Article
राहुल वर्मा डेली संवाद (Daily Samvad) में मुख्य एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 8+ वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि पाठकों तक केवल सत्यापित और निष्पक्ष जानकारी ही पहुँचे।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *