Punjab News: पंजाब में डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर तोडा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Rahul Verma
2 Min Read

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। इसकी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो जारी किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर (Hoshiarpur) के गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हथौड़े और नुकीले हथियारों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना का वीडियो खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर जारी किया।

खालिस्तान समर्थकों द्वारा किया गया हमला

पन्नू ने दावा किया कि यह हमला खालिस्तान समर्थकों द्वारा किया गया। वीडियो में भारत, अंबेडकर और ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी कही गईं। गांव के सरपंच शिंगारा राम ने बताया कि सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर विधायक जय कृष्ण रोड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

वहीं सरपंच ने बताया कि प्रतिमा के चेहरे को तोड़ दिया गया और चारों ओर लगे शीशों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही, वहां लगी लाइटें भी नष्ट कर दी गईं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद पंचायत ने सुरक्षा के लिए शीशे की दीवार बनवाई थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

माहिलपुर पुलिस स्टेशन में अंबेडकर सेना ऑफ इंडिया के महासचिव कुलवंत सिंह भूनो (37) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। होशियारपुर के SP (जांच) डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुँचाना या अपवित्र करना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की गई है।

Share This Article
राहुल वर्मा डेली संवाद (Daily Samvad) में मुख्य एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 8+ वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि पाठकों तक केवल सत्यापित और निष्पक्ष जानकारी ही पहुँचे।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *