डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नेताओं को निष्कासित कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में आप आदमी पार्टी (AAP) ने तीन नेताओं को निष्कासित कर दिया है। तीनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।



