Punjab Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर, पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Rahul Verma
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मार्च के आखिरी दिन भी उत्तर भारत का मौसम अपना असामान्य और खौफनाक रूप दिखाने के लिए तैयार है। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में मंगलवार को गरज, बिजली, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

सोमवार को ही दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों से लेकर कश्मीर घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है।

पूरे उत्तर भारत में सक्रिय मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमीय बदलावों के कारण पूरे उत्तर भारत में सक्रिय मौसम रहेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बारिश और तूफानी हवाओं के साथ मौसम की स्थिति अनिश्चित बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कई इलाकों में भारी बारिश, गरज, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इनकी चरम तीव्रता 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच देखने को मिल सकती है।

विशेष रूप से, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान है।

Share This Article
राहुल वर्मा डेली संवाद (Daily Samvad) में मुख्य एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 8+ वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि पाठकों तक केवल सत्यापित और निष्पक्ष जानकारी ही पहुँचे।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *