Punjab News: पंजाब में कांग्रेस नेता के बेटे ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो बना बिल्डर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Rahul Verma
2 Min Read

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में कांग्रेस नेता के बेटे द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नेता के बेटे ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के बठिंडा (Bathinda) के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इससे पहले उसने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें उसने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए।

बिल्डर पैसा वापस नहीं कर रहा

दविंदर नत ने वीडियो में बताया कि चंडीगढ़ के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल के पास उसने चार करोड़ से ज्यादा पैसा निवेश किया था। साथ ही उसने अपने दोस्तों का भी करोड़ों रुपये उक्त बिल्डर के पास निवेश करवाए थे। अब ये बिल्डर उसका और उसके दोस्तों का पैसा वापस नहीं कर रहे।

दविंदर नत्त ने बनाया वीडियो
दविंदर नत्त ने मरने से पहले बनाया वीडियो

वीडियो में उसने बताया कि बिल्डर से पैसा वापस लेने के लिए उसने आप सरकार के मंत्री गुरमीत खुड्डियां और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी तक से बिल्डर को फोन करवाया लेकिन उसने पैसा वापस नहीं किया। वह बिल्डर और उसके दोनों बेटों से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। इसके बाद उन्होंने अपनी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि उनके पिता सुखराज नत्त का निधन हो चुका है। ऐसे में घर में अकेली मां ही है। उनका अस्पताल में शव रखा है।

Share This Article
राहुल वर्मा डेली संवाद (Daily Samvad) में मुख्य एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 8+ वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि पाठकों तक केवल सत्यापित और निष्पक्ष जानकारी ही पहुँचे।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *