Punjab News: पार्किंग में खड़ी इनोवा में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई लपटें

Rahul Verma
2 Min Read

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: चंडीगढ़, मोहाली के सेक्टर-126 स्थित गिलको पार्क सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक इनोवा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही पलों में धुआं तेज आग की लपटों में बदल गया। चूंकि आग बेसमेंट में लगी थी, इसलिए देखते ही देखते पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।

मौके पर पहुंची दमकल टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस (Chandigarh Police) को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल टीम के सामने आग बुझाना आसान नहीं था, क्योंकि बेसमेंट में जगह कम थी और धुआं काफी घना था।

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और सिर्फ उसका ढांचा ही बचा था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण इंजन से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
राहुल वर्मा डेली संवाद (Daily Samvad) में मुख्य एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 8+ वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि पाठकों तक केवल सत्यापित और निष्पक्ष जानकारी ही पहुँचे।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *