Punjab: पंजाब के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर केस में बड़ा खुलासा, IPS और IAS अफसरों समेत 30 लोगों की चैट मिली

Rahul Verma
4 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar Bribery Case: पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामले में जांच एजेंसी सीबीआई को बड़े खुलासे हाथ लगे हैं। भुल्लर के मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच के दौरान कई आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों के साथ संदिग्ध चैट सामने आई हैं, जिनमें पैसों के लेन-देन और कथित अवैध गतिविधियों के संकेत मिले हैं।

इन तथ्यों के आधार पर सीबीआई (CBI) ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मामले में सीबीआई (CBI) की डीएसपी सोनाली ने विशेष अदालत में अर्जी दाखिल कर जांच को आगे बढ़ाने की अनुमति मांगी है। एजेंसी का दावा है कि भुल्लर अकेले काम नहीं कर रहा था, बल्कि पंजाब (Punjab) सरकार के कई अधिकारी भी इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को विस्तृत जांच के लिए सीएफएसएल भेजा गया है, जहां उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

DIG Harcharan Singh Bhullar
DIG Harcharan Singh Bhullar

30 संदिग्ध लोगों की सूची

सीबीआई (CBI) ने अपनी प्रारंभिक जांच में करीब 30 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है। इनमें डीएसपी रैंक से लेकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तक शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और औपचारिक सम्मन जारी किए जाएंगे।

यह मामला पिछले वर्ष दर्ज एक भ्रष्टाचार केस से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट, दस्तावेजों और पूछताछ से यह संकेत मिले हैं कि आरोपी अधिकारी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाते थे और बदले में रिश्वत लेते थे। इससे पहले भुल्लर की जमानत याचिका हाईकोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है और वह वर्तमान में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद है।

पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली

भुल्लर की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 6 अक्तूबर 2025 को सीबीआई ने हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) और बिचौलिए कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद की गई छापेमारी में भुल्लर के ठिकानों से लगभग 2 किलो सोना और करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान बरामद हुआ था।

13 मार्च को सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में संज्ञान लेते हुए ट्रायल प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आदेश दिया था। हाल ही में केंद्र सरकार से हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी भी मिल चुकी है।

पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली

14 IAS और IPS अफसरों के नाम

पूछताछ के दौरान हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) ने 14 अधिकारियों के नामों का खुलासा किया है, जिनमें 10 आईपीएस (IPS) और 4 आईएएस (IAS) अधिकारी शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ अधिकारी पटियाला (Patiala) के एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से निवेश करते थे। इसके बाद सीबीआई ने पटियाला और लुधियाना में संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। अब एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Share This Article
राहुल वर्मा डेली संवाद (Daily Samvad) में मुख्य एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 8+ वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे न्यूज़ कंटेंट की गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है कि पाठकों तक केवल सत्यापित और निष्पक्ष जानकारी ही पहुँचे।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *