बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और काफी समय से चर्चा में है।

इस फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट 19 जून को मुंबई में आयोजित किया गया था।

इस इवेंट में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे।

इवेंट के दौरान जब प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण स्टेज से उतर रही थीं, तब प्रभास ने उनकी मदद की।

उसी समय अमिताभ बच्चन मजाक में प्रभास को पकड़ लेते हैं।

अमिताभ का यह मजाकिया अंदाज देखकर दीपिका, प्रभास और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

'कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था, जिसने फैन्स की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ कमल हासन, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।