डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अगर 13 अक्टूबर को आप किसी काम से दूसरे शहर जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा ने 13 अक्टूबर को पूरे पंजाब (Punjab) में सड़कें बंद करने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ
दरअसल किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने ऐलान किया कि 13 अक्टूबर को 3 घंटे के लिए पंजाब की सड़कें ब्लॉक की जाएंगी। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने ऐलान किया कि यह पहली बार है कि खरीद शुरू नहीं हुई है, इसके लिए पंजाब और दिल्ली दोनों सरकारें दोषी हैं।
![Punjab News: किसानों का बड़ा ऐलान, इस दिन पूरे पंजाब में रोका जाएगा सड़क यातायात 2 Simrajit ADD](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/10/Simrajit-ADD-1024x1024.jpeg)
उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजाब से धान शिफ्ट नहीं किया तो पंजाब बर्बाद हो जाएगा। इसके मद्देनजर हम 13 तारीख को 12 से 3 बजे तक पंजाब का सड़क यातायात बंद करेंगे और 14 को सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए किसान भवन में सभी संगठनों के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे।
![Punjab News: किसानों का बड़ा ऐलान, इस दिन पूरे पंजाब में रोका जाएगा सड़क यातायात 3 BN Real Estate](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/10/BN-Proeprty.jpg)