डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने 10 अक्टूबर को लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ
दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन का तापमान बढ़ने से राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
आईएमडी के मुताबिक, पूरे सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं इसके साथ ही मौसम विभाग ने गुजरात में नवरात्रि के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया है।
12 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश
वहीं गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात जिलों में 12 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मछुआरों को भी 11 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।