डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: सितंबर (September) महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है। अक्टूबर (October) का नया महीना जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही देश में त्योहारी सीजन भी शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
अक्टूबर महीने में कई दिन बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। स्कूलों में भी छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर आप त्योहारी सीजन में कहीं घूमने या बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।
छुट्टियां 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से शुरू होंगी। इस दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है। बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद हैं। राजस्थान में 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती का अवकाश रहेगा।
कुल 5 सार्वजनिक छुट्टियां होंगी
इसके बाद 11 को दुर्गा अष्टमी, 12 को दशहरा, 31 अक्टूबर को विजयादशमी और दीपावली होगी। इस प्रकार अक्टूबर महीने में सप्ताहांत को छोड़कर कुल 5 सार्वजनिक छुट्टियां होंगी।