डेली संवाद, राजस्थान। Private Video Leak: भाजपा (BJP) नेता का युवती के साथ प्राइवेट वीडियो लीक (Private Video Leak) होने की खबर सामने आ रही है जिसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उनको पद से हटा दिया है।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
उदयपुर बीजेपी के देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां पठान (Nathe Khan Video Viral) की एक महिला के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नत्थे खान महिला के साथ संदिग्ध हालत में बैठे नजर आ रहे हैं।
नेताजी को उनके पद से हटाया
वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने नेताजी को उनके पद से हटा दिया है। वहीं, नत्थे खान ने इस महिला को अपना चौथी पत्नी बताया है। उन्होंने दावा किया कि वो अपनी पत्नी के साथ बातचीत कर रहे हैं। वहीं, यह उनका व्यक्तिगत जीवन है।
![Private Video Leak: भाजपा नेता की युवती के साथ प्राइवेट वीडियो लीक, पार्टी में मचा हड़कंप 2 1 11](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/09/1-11.jpg)
वहीं नत्थे खान ने दावा किया कि उनके मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो को किसी ने ग्रुप में डाल दिया है। नत्थे खां ने बताया कि उनकी चार पत्नियां हैं। उनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि वीडियो में दिख रही महिला उनकी चौथी पत्नी है।
![Private Video Leak: भाजपा नेता की युवती के साथ प्राइवेट वीडियो लीक, पार्टी में मचा हड़कंप 3 2 10](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/09/2-10.jpg)
उन्होंने बताया कि छह साल पहले उन्होंने इस महिला से निकाह किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने और उनके राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए यह वीडियो वायरल किया गया है। नत्थे खां ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें
![Private Video Leak: भाजपा नेता की युवती के साथ प्राइवेट वीडियो लीक, पार्टी में मचा हड़कंप 4 Marriton Hotel](https://dailysamvad.in/wp-content/uploads/2024/08/Marriton-Hotel-669x1024.jpg)