डेली संवाद, नई दिल्ली। Mpox Alert: एमपॉक्स (Mpox) का संदिग्ध केस सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। यह एडवाइजरी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने जारी की है।
यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सलाह दी है कि वे संदिग्ध एम्पॉक्स रोगियों की जांच करें, संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें अलग करें और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए संपर्कों का पता लगाएं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में उनसे लोगों के बीच अनावश्यक दहशत फैलाने से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रकोप में भारत में एमपॉक्स का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और संदिग्ध मामलों में से किसी के भी नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय लगातार बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में एमपॉक्स के एक संदिग्ध मरीज के बारे में भी जानकारी साझा की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को संदिग्ध एमपॉक्स मरीजों की जांच करने, संक्रमण की पुष्टि होने पर आइसोलेट करने और संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए संपर्क का पता लगाने की सलाह दी है।
