डेली संवाद, जालंधर। Municipal Corporation Election: Jalandhar News- जालंधर वेस्ट हलके के उप चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे जोश में है। अब AAP की नजर नगर निगम (Municipal Corporation) चुनाव पर टिक गई है। दरअसल पिछले डेढ़ साल से नगर निगमों में चुनाव पेंडिंग है, जिसे सरकार करवा नहीं रही थी। अब जालंधर में उपचुनाव जीतने के बाद सरकार ने नगर निगम चुनाव करवाने का मन बना लिया है।
यह भी पढ़ें: जानें भारत के किस राज्य से सबसे ज्यादा छात्र विदेश पढ़ने जाते हैं? चौंक जाएंगे
आपको बता दें कि नगर निगम का चुनाव पिछले डेढ़ साल से लंबित है। नगर निगम जालंधर समेत अन्य नगर निगम में डिमिलिटेशन के खिलाफ कांग्रेस द्वारा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गी थी, वह भी फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित है।
निगम चुनाव जल्द होंगे
अब जालंधर उप चुनाव की जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार में पूरा विश्वास रखते हैं। पिछले दिनों AAP के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक ने नेताओं और वर्करों की मीटिंग में संकेत दिया है कि निगम चुनाव जल्द होंगे।
निगम चुनाव की घोषणा रक्षा बंधन के बाद
सूत्र बताते हैं कि नगर निगम चुनाव की घोषणा रक्षा बंधन के बाद हो सकती है। सूत्रों की माने तो नगर निगम का चुनाव सितंबर या अक्टूबर के बीच हो सकता है। इसके लिए सरकार भी तैयार है। सितंबर और अक्टूबर के बीच निगम चुनाव करवाने के मैसेज भी सत्ताधारी AAP के नेताओं को मिल चुका है।