डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) से पूर्वांचल विकास महासभा के चेयरमैन और वार्ड-16 के AAP के प्रभारी दीनानाथ प्रधान ने मुलाकात की। दीनानाथ प्रधान ने जालंधर आगमन पर संजय सिंह को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज
संजय सिंह ने जालंधर वेस्ट हलके के उप चुनाव में प्रचार के लिए शहर आए। इस दौरान शहर आगमन पर दीनानाथ प्रधान ने उनका स्वागत किया। इसके बाद संजय सिंह के साथ दीनानाथ प्रधान ने जालंधर वेस्ट हलके में चुनाव प्रचार में शामिल हुए।

बीजेपी एक अलग तरह की चोर
संजय सिंह ने जालंधर वेस्ट हलके में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने साइकिल चोरों, बाइक चोरों के बारे में सुना है, लेकिन बीजेपी एक अलग तरह की चोर है। यह विधायकों और राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्होंने को चुराती है। यहां भी बीजेपी ने हमारे विधायक चुरा लिए, जिसकी वजह से यह उपचुनाव हो रहा है।

भाजपा ‘चोरों की पार्टी’ है
संजय सिंह ने कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर आप सरकार के खिलाफ “दुष्प्रचार” करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोगों के लिए कुछ नहीं किया। आप नेता ने कहा कि शिअद के शासनकाल में अकाली नेता ‘गुंडागर्दी’ में लिप्त थे, जबकि भाजपा ‘चोरों की पार्टी’ है।
