डेली संवाद, जालंधर। Aja Ka Panchang 07 July 2024: आज रविवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना व उपवास रखते हैं उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज
आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग।
Aaj Ka Panchang 07 July 2024: आज का पंचांग –
पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 05 बजे तक रहेगी।
ऋतु – वर्षा
चन्द्र राशि – कर्क
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 34 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 24 मिनट पर
चंद्रोदय – सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर
चंद्रास्त – रात्रि 09 बजे।
शुभ मुहूर्त
रवि पुष्य योग – पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग – पूरे दिन
ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 09 मिनट से 04 बजकर 49 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल – शाम 05 बजकर 40 मिनट से रात्रि 07 बजकर 20 मिनट तक
गुलिक काल – दोपहर 03 बजकर 59 मिनट से शाम 05 बजकर 40 मिनट तक।
दिशा शूल – पश्चिम
ताराबल
अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ।