डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके (Jalandhar West Assembly constituency) के उप चुनाव (By Poll) में प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) पर सांड ने हमला बोल दिया। जिस समय सांड ने हमला बोला, उस समय राजा वड़िंग मीडिया को संबोधित कर रहे थे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी लोग समय रहते दौड़ लगा दिया।
यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत
जालंधर उप-चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे राजा वड़िंग के कार्यक्रम में सांड घुस आया और हमला बोल दिया। राजा वडिंग ने समय रहते सांड को आते हुए देख लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजा वड़िंग अपनी जान बचाने के लिए किनारे होते नजर आ रहे हैं।

राजा को सुरक्षाकर्मियों ने वहां से निकाला
इसके बाद सांड वहां से चला गया और राजा को उनके सुरक्षाकर्मियों ने वहां से निकाला। राजा वडिंग अपनी पत्नी अमृता वडिंग के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप-चुनाव के लिए प्रचार करने आए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। प्रचार के दौरान राजा ने कहा- भाजपा और AAP के नेता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
राजा वड़िंग ने कहा- जालंधर विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी, क्योंकि जालंधर पश्चिम की जनता दलबदलुओं से परेशान है। दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार अलग-अलग पार्टियों को छोड़कर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल इस रेस में भी नहीं है, इसलिए उनके बारे में बात करना भी बेकार है।