डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके के उप चुनाव (By Poll) में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा (BJP) उम्मीदवार शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) और उनके भाइयों पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाया है। AAP ने आरोप लगाया है कि शीतल अंगुराल लोगों से हफ्ता वसूली करते हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत
आम आदमी पार्टी के नेता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग (Malwinder Singh Kang) ने भाजपा (BJP) के उम्मीदवार शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंग ने अंगुराल पर हफ्ता वसूली करने के आरोप लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के संदीप से वसूली
श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि, जालंधर का एक इज्जतदार परिवार है, जिनका बेटा संदीप कुमार ऑस्ट्रेलिया में रहता है। कुछ माह पहले उनका एक पारिवारिक विवाद था।
ये मामला बढ़ता बढ़ता पुलिस तक पहुंच गया। जालंधर वेस्ट से उस वक्त शीतल अंगुराल विधायक थे। ये मामला उन तक पहुंचा तो उन्होंने संदीप कुमार से पैसे की डिमांड की। शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल ने संदीप से करीब 5.20 लाख रुपए ले लिया।

5.20 लाख के बाद 2 लाख और मांगे
कंग ने कहा कि, बाद में दो लाख रुपए और भी मांगा गया। इस पर कहा गया कि दो लाख और देने के बाद केस खत्म होगा। कंग ने आरोप लगाया है कि 5 लाख 20 हजार रुपए का संदीप के परिवार के पास रिकॉर्ड भी मौजूद है। परिवार के पास राजन अंगुराल की रिकॉर्डिंग भी है। जिसमें वह पैसा मांग रहे हैं।
अंगुराल भाइयों ने काम बांट रखा है, पैसे का काम राजन देखता है और राजनीतिक काम शीतल खुद देखता था। अलग अलग किश्तों में पैसे लिए गए थे। कंग ने आरोप लगाए हैं कि जब परिवार अपने तौर पर राजीनामा करने की कोशिश की तो उन्हें राजन अंगुराल द्वारा डराया गया।

कंग ने कहा कि, संदीप कुमार के परिवार को पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस इंसाफ दिलवाएगी। मामले की जांच टीमें कर रही हैं, सभी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कथित ऑडियो वायरल
साथ ही एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि उक्त ऑडियो रिकॉर्डिंग पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का है। उक्त ऑडियो में शीतल अंगुराल बताया जा रहा व्यक्ति भद्दी भद्दी गालियां देता हुआ सुनाई दे रहा है। हालांकि ये ऑडियो शीतल अंगुराल की ही है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। डेली संवाद भी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

10 जुलाई को होगी की वोटिंग
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल (अब बीजेपी में) द्वारा इस्तीफा दे दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। इस्तीफा मंजूर होने के बाद जालंधर की वेस्ट सीट पर अब उप चुनाव होना है। वहीं, इस सभी आरोपों को शीतल अंगुराल ने बेबुनियाद बताया है।
उप चुनाव में बीजेपी ने शीतल अंगुराल, कांग्रेस ने सुरिंदर कौर, आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत और शिरोमिण अकाली दल ने सुरजीत कौर को टिकट दिया है। उप चुनाव की वोटिंग 10 जुलाई को होगी। जिसके चार दिन बाद उक्त चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा।